उत्तर प्रदेश : हापुड़ की विवाहिता के साथ अत्याचार, दहेज में बुलेट और एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर की मारपीट

Hapur News : हापुड़ में नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें बताया कि उसकी शादी 11 जून को बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद निवासी समद से हुआ था। शादी में पीड़िता के परिजन ने हैसियत के अनुसार 8 लाख रूपये खर्च किए थे। शादी में पीड़िता के पिता ने फ्रिज, टीवी, डबल बैड आदि जैसे चीजे दी थी। दान दहेज से पीड़िता का पति समद, ससुर भोला, सास नौशावा , जेठ शाहनवाज, जिठानी नाजरीन, देवर समीर व अमन तथा नन्द नजराना व नन्दोई रहीस खुश नहीं थे। पीड़िता को कम दहेज लाना का ताना देते रहते थे । दहेत में बुलेट बाइक और एक लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न करने पर गाली गलौज कर मारपीट की जाने लगी।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका जेठ व देवर व अमन उसपर गंदी नजर रखते थे। पीड़िता को अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत करते थे। पति अप्राकृतिक संबंध बनाने का प्रयास करता था। विरोध करने पर आरोपी यहीं कहते थे कि अगर यहां रहना है तो ये सब करना होगा और उनकी माग को भी पूरा करना होगा । 26 अक्टूबर को पीड़िता अपने कमरे में बैठी थी, तभी उसके दोनो देवर समीर व अमन कमरे में जबरन घुस आए और पीड़िता के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने का प्रयास करने लगे। पीड़िता के शोर मचाने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने आरोपियों का साथ दिया। पिता को जानकारी देने की बात कहने पर उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। उसके माता पिता ससुराल पहुंचा तो उनके साथ भी मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img