उत्तर प्रदेश : भाजपा नेता के निर्माणाधीन मकान में चोरी करने वाले दो दबोचे

Hapur News : हापुड़ में हाफिजपुर थाना क्षेत्र के भाजपा नेता के शहर के आनंद विहार स्थित निर्माणाधीन मकान व एक अन्य फार्म हाउस में चोरी करने वाले दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने बुधवार रात रामपुर अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एसी का आउटडोर, तांबे के छोटे-बड़े 32 टुकड़े के साथ-साथ एक तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है।

हाफिजपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि भाजपा नेता जयभगवान शर्मा का जिलाधिकारी कार्यालय के पास में निर्माणाधीन मकान बन रहा है। कुछ दिनों पहले उनके आवास से चोर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। इस मामले में हापुड़ कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके अलावा भी ग्राम सबली स्थित एक फार्म हाउस से भी एसी का सामान चोरी हुआ था।

बुधवार को उपनिरीक्षक गौरव वशिष्ठ टीम के साथ रामपुर अंडरपास पर संदिग्ध वाहन और लोगों की चेकिंग में जुटे हुए थे। तभी रामपुर अंडरपास पर दो संदिग्ध युवक खड़े हुए दिखाई दिए। पुलिस को देख आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से एक आउटडोर एसी, पाइप के छोटे-बड़े 32 टुकड़े, एक तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी मोहल्ला रफीकनगर निवासी सलीम और अयान हैं। दोनों ने पूछताछ में बताया कि उनके पास से जो तांबे के पाइप बरामद हुए हैं, वह उन्होंने आनंद विहार स्थित एक निर्माणाधीन मकान से चोरी किए थे। जबकि आउटडोर एसी को उन्होंने 28 अक्टूबर को सबली में स्थित एक फार्म हाउस से चोरी किया था। दोनों के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है ¹।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img