Delhi Chhath Puja: लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा ने गीता कॉलोनी छठ घाट का किया निरीक्षण, तैयारियों की ली समीक्षा

Delhi Chhath Puja: लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा ने गीता कॉलोनी छठ घाट का किया निरीक्षण, तैयारियों की ली समीक्षा

रिपोर्ट: रवि डालमिया

लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर दिल्ली में तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में दिल्ली सरकार के लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा ने गीता कॉलोनी स्थित प्रमुख छठ घाट का दौरा किया और तैयारियों की समीक्षा की। यह वही घाट है जहां इस बार करीब 30 हजार से अधिक व्रतधारियों और उनके परिवारों के जुटने की संभावना है। मंत्री प्रवेश वर्मा ने घाट पर की जा रही तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पहले ऐसी स्थिति थी कि छठ पर्व के आयोजन पर कई जगह पाबंदियां लगाई जाती थीं, घाटों पर बोर्ड लगाए जाते थे कि यहां पूजा करना प्रतिबंधित है, और श्रद्धालुओं को रोका तक जाता था। लेकिन इस बार सरकार की सोच पूरी तरह से अलग है — अब उद्देश्य पर्व को रोकने का नहीं बल्कि उसे भव्य तरीके से मनाने का है।

मंत्री ने बताया कि सरकार की ओर से घाटों पर टेंट, लाइट, साउंड सिस्टम, सफाई, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, स्वास्थ्य शिविर और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष दिल्ली में कुल 1300 से अधिक छठ घाटों का निर्माण और सजावट की गई है और किसी प्रकार की सुविधा की कमी नहीं रहने दी जाएगी। सरकार का मकसद श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना है। प्रवेश वर्मा ने कहा कि राजधानी केवल दिल्लीवासियों की नहीं, बल्कि पूरे देश की संस्कृति का संगम है। यहां हर राज्य, धर्म और समुदाय के लोग रहते हैं, ऐसे में छठ जैसे लोक आस्था के पर्व का भव्य आयोजन सांस्कृतिक सौहार्द और एकता की मिसाल पेश करता है।

निरीक्षण के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपक गाबा, दिल्ली नगर निगम के अध्यक्ष रामकिशोर शर्मा, स्थानीय पार्षद और सफाई समिति के अध्यक्ष संदीप कपूर सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष संतोष ओझा ने बताया कि लगभग 20 वर्षों बाद यमुना के घाट पर इतना स्वच्छ पानी देखा जा रहा है। श्रद्धालु इस बार सूर्य भगवान को अर्घ्य देने के साथ-साथ शुद्ध जल में डुबकी और आचमन भी कर सकेंगे। छठ महापर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि आस्था, अनुशासन और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है, और इस बार दिल्ली में इसका दृश्य अत्यंत भव्य और प्रेरणादायक होने जा रहा है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img