Faridabad Crime: चाप की दुकान पर तोड़फोड़ और मारपीट के 7 आरोपी गिरफ्तार

Faridabad Crime: चाप की दुकान पर तोड़फोड़ और मारपीट के 7 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: संदीप चौहान

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में पुलिस ने चाप की दुकान पर तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पहले ही तीन आरोपियों, जिनमें एक किशोर शामिल था, को गिरफ्तार किया गया था। 21 अक्टूबर को ओल्ड मार्केट में स्थित हुक्म चन्द की सोया चाप की दुकान पर कुछ शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ और मारपीट की थी। इस घटना के बाद 22 अक्टूबर को थाना ओल्ड में मामला दर्ज किया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

आगे की कार्रवाई में थाना ओल्ड की टीम ने चार और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में देवा, ध्रुव उर्फ नोनू, श्याम और रोहित ठाकुर शामिल हैं। सभी आरोपी ठाकुरवाड़ा, ओल्ड फरीदाबाद के निवासी हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि देवा और रोहित ठाकुर 21 अक्टूबर को चाप लेने दुकान पर गए थे, जहां पैसे के लेन-देन को लेकर दुकान पर कार्यरत कारीगरों के साथ कहासुनी हुई। इसके बाद उन्होंने अपने दोस्तों को बुलाया और दुकान में तोड़फोड़ और मारपीट की।

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फरीदाबाद पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए शरारती तत्वों पर लगातार कार्रवाई जारी रखने का संदेश दिया है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img