उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन पर सस्पेंस, शिफ्ट हो सकती है डेट

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। लंबे समय से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों को फिलहाल और इंतजार करना पड़ सकता है. जहां पहले यह उम्मीद जताई जा रही थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर को इस इंटरनेशनल प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे, अब वह डेट तय मानी नहीं जा रही. सूत्रों के हवाले से खबर है कि एयरपोर्ट का उद्घाटन अब नवंबर या फिर जनवरी तक टल सकता है. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

बता दें कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किजरापु राममोहन नायडू ने सितंबर में हिंडन एयरपोर्ट पर आयोजित एक कार्यक्रम में 30 अक्टूबर को नोएडा एयरपोर्ट चालू होने की बात कही थी. इसके बाद से लगातार अटकलों का बाजार गर्म है, लेकिन अभी तक न तो केंद्र सरकार न ही राज्य सरकार और न ही नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने किसी निश्चित उद्घाटन तिथि की आधिकारिक घोषणा की है.

डीजीसीए की मंजूरी अब तक बाकी

सूत्रों की मानें तो उद्घाटन में देरी की एक अहम वजह डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) से एयरपोर्ट लाइसेंस की मंजूरी का न मिलना भी है. बिना लाइसेंस के संचालन शुरू नहीं हो सकता. वहीं, हाल ही में हुई भारी बारिश और त्योहारों की छुट्टियों ने निर्माण कार्यों की रफ्तार को भी धीमा कर दिया है.

मुख्यमंत्री कर सकते हैं निरीक्षण

एयरपोर्ट से जुड़े अधिकारियों ने जानकारी दी कि निर्माण एजेंसी को 30 अक्टूबर तक सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं. अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार द्वारा हाल ही में किए गए निरीक्षण में एजेंसी ने समय पर कार्य पूरा करने का भरोसा दिलाया. लेकिन काम अभी पूरा नहीं हो सका है. नवंबर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं एयरपोर्ट का निरीक्षण कर सकते हैं, जिसके बाद प्रधानमंत्री से उद्घाटन के लिए समय मांगा जाएगा.

जनवरी तक हर हाल में संचालन की तैयारी

यदि नवंबर में किसी कारण उद्घाटन संभव नहीं हो पाता तो सरकार जनवरी में एयरपोर्ट का तोहफा देने की तैयारी में जुटी है. एयरपोर्ट का पहला चरण लगभग तैयार है, जिसमें एक रनवे और बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर पूरा किया जा चुका है. टर्मिनल बिल्डिंग का काम भी लगभग 90 फीसद पूरा हो चुका है.

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img