उत्तर प्रदेश, नोएडा: छठ महापर्व के लिए घाटों पर तैयारियां शुरू

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।शहर में 25 अक्तूबर नहाय-खाय से चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू हो रहा है। छठ समितियों द्वारा पर्व की तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसके लिए घाटों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके साथ ही बाजार में भी छठ पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। अखिल भारतीय प्रवासी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि 25 अक्तूबर को कार्तिक शुक्ल चतुर्थी को नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू होगा। 26 अक्तूबर को खरना, 27 अक्तूबर को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य और 28 अक्तूबर को उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य प्रदान दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि नहाय-खाय के दिन 25 अक्तूबर को छठव्रती और श्रद्धालु सुबह के समय सर्वप्रथम अपने घरों और आस-पास की सफाई करेंगे। स्नान करके छठव्रती चावल, चना दाल और लौकी की शब्जी का प्रसाद बनाएंगें। पूजा के उपरांत छठव्रती प्रसाद ग्रहण करेंगे और घर के सभी सदस्यों और पड़ोसियों को प्रसाद देंगे। इस दिन छठव्रती पूर्ण रूप से शुद्ध और स्वच्छ होकर सूर्योपासना के लिए पूर्ण रूप से समर्पित हो जाते हैं। उसके बाद उनका व्रत शुरू हो जाएगा। फिर 26 अक्टूबर को सुबह उठकर छठव्रती और श्रद्धालु सफाई करेंगे। फिर स्नान करके छठव्रती स्वयं रोटी, दाल, चावल, चावल का पिट्ठा, शक्कर का खीर आदि प्रसाद बनाएंगे। सभी प्रसाद मिट्टी के बर्तनों में बनाया जाएगा। शाम के समय घर के अंदर अकेले व एकांत में बैठकर छठव्रती छठी मैया व भगवान भास्कर की पूजा करेंगी। इसी के साथ छठव्रतियों का 36 घण्टे का निर्जला उपवास व्रत शुरू हो जाएगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img