उत्तर प्रदेश, नोएडा: सोने पर नोएडा वासी भारी, 320 करोड़ का खरीदा सोना-चांदी

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।सोना महंगा होने के बाद भी नोएडा में जमकर सोना खरीदा गया। इस बार करीब 320 करोड़ रुपए के सोना चांदी के गहने और सिक्के खरीदे गए। इसके अलावा कुल व्यापार करीब 800 करोड़ रुपए का हुआ। इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद, एपलिऐनस्स , बिजली के उपकरण, मोबाइल वाशिंग मशीन कम्प्यूटर, मिठाई आदि का 150 करोड़ ,

ऑटोमोबाइल सेक्टर 150 करोड़ और बर्तनों के क्षेत्र में पचास करोड़ के व्यापार का अनुमान है । हाथ से बने सामान, मिट्टी के दिये आदि , स्टेशनरी, सजावट का सामान आदि 50 करोड़, फ़र्नीचर, मेट्रेस, पर्दे, बैड शीट आदि का 80 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है। बाकी अन्य मदों में किया गया। ये व्यापार देर रात तक करीब एक हजार करोड़ तक हो सकता है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) और सेक्टर-18 मार्केट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट एसके जैन ने बताया कि इस बार नोएडा के बाजार में तेजी है। लोग जमकर खरीदारी कर रहे है। उम्मीद के मुताबिक व्यापार बेहतर हुआ है। जीएसटी रिफार्म से काफी फायदा मिला। लोगों ने ऑनलाइन खरीदी करी लेकिन इस बार बाजार में भी निकले। आज सुबह से लोग बाजारों में पहुंचे और जमकर खरीदारी की। शाम होते-होते बाजारों में पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही थी। कई स्थानों पर पुलिस को डायवर्जन भी करना पड़ा। ताकि लोगों को परेशानी और जाम की समस्या न हो।

50 करोड़ के बर्तन
नोएडा अलग बाजारों में करीब 50 करोड़ के बर्तन का बाजार हुआ। नोएडा में अट्‌टा , सावित्री बाजार, सलारपुर , भंगेल बाजार, कंचनजंगा बाजार के अलावा अन्य छोटे बड़े बाजारों में लोगों ने जमकर बर्तनों की खरीदारी की। हालांकि उम्मीद थी ये बिक्री ज्यादा होगी। अट्‌टा के दुकानदार रमेश ने बताया कि लोग सुबह से आने लगे थे। देर रात तक खरीद जारी रही।

320 करोड़ का बिकी जुलरी
सोना और चांदी महंगा हो रहा है। लेकिन नोएडा वासियों ने जमकर इसकी खरीद की। जूलरी शॉप संचालक ने बताया कि अधिकांश लोगों ने पहले ही ऑर्डर दे दिया था। उन्होंने बस पेमेंट की और जूलरी लेकर चले गए। इसके अलावा चांदी के लक्ष्मी गणेश , चांदी का सिक्का, माला आदि की खरीदारी की गई। सोने की गिन्नी भी जमकर खरीदी गई। इसे लोगों ने गिफ्ट के तौर पर जमकर खरीदा।

शाम होते होते बढ़ी भीड़

बाजारों में शाम होते होते भीड़ बढ़ने लगी। इस मौके पर 1500 ज्यादा पुलिस कर्मी तैनात रहे। अधिकांश स्थानों पर सिविल ड्रेस में पुलिस फोर्स लगी रही। इस दौरान कई स्थानों पर ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से भी बाजारों में नजर रखी गई। डायवर्जन भी किया गया। ताकि लोगों को परेशानी न हो। ऐसे में नोएडा में अट़्टा बाजार से लेकर , सलारपुर , हरौला में भी जमकर भीड़ रही। जाम की स्थिति बनी रही। लोगों को थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img