Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: 46 खसरा नंबरों पर खरीद फरोख्त से बचें

उत्तर प्रदेश, नोएडा: 46 खसरा नंबरों पर खरीद फरोख्त से बचें
नोएडा प्राधिकरण ने सलारपुर, भंगेल और हाजीपुर गांव के जमीन के 46 खसरा नंबरों की सार्वजनिक सूचना जारी की

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।नोएडा प्राधिकरण ने सलारपुर, भंगेल और हाजीपुर गांव के जमीन के 46 खसरा नंबरों की सार्वजनिक सूचना जारी की। यहां लोगों को खरीद-फरोख्त करने से बचने के लिए आगाह किया। प्राधिकरण के वर्क सर्किल-8 ने खसरा नंबरों की सूची जारी की। अधिकारियों ने बताया कि संबंधित खसरा नंबर की जमीन पर अवैध रूप से निर्माणाधीन फ्लैट, दुकानें, ऑफिस स्पेस की खरीद-फरोख्त न करें। इससे आम लोगों को कोई वित्तीय हानि हो सकता है । अगर कोई संपत्ति खरीदता हैं तो वह उसके लिए स्वयं जिम्मेदार होगा।

अधिकारियों ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण की अधिसूचित जमीन पर कुछ भूमाफिया अवैध निर्माण कर रहे हैं। इन इमारतों के खिलाफ समय-समय पर प्राधिकरण ध्वस्तीकरण और सील करने की कार्रवाई करता है। अब दोबारा से कुछ खसरा नंबर की जमीनों पर भूमाफियाओं ने अवैध निर्माण शुरू कर चुके हैं। जारी किए गए खसरा नंबर की जमीन पर बनी अवैध इमारतों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।

क्यूआर कोड से ले सकते हैं जानकारी
सार्वजनिक सूचना जारी करने के साथ प्राधिकरण ने एक क्यूआर कोड भी जारी किया। इसमें अवैध निर्माण को लेकर अधिक जानकारी दी गई है।

तीन गांवों में हो रहे अवैध निर्माण
सलारपुर- खसरा नंबर 700 से 715, 723, 724, 728 से 735 तक, 745 से 752 तक, 759, 760, 762, 763, 764, 779, 780, 795 से 798 तक भंगेल बेगमपुर-खसरा नंबर 217 हाजीपुर-खसरा नंबर412.

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें