उत्तर प्रदेश, नोएडा: 30 अक्टूबर को हो सकता है फिल्म सिटी का शिलान्यास, 1 हजार एकड़ का है प्रोजेक्ट

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।यमुना प्राधिकरण (यीडा) की फिल्म सिटी परियोजना को आखिरकार जमीन संबंधी अंतिम बाधा से मुक्ति मिल गई है. सेक्टर-21 में प्रस्तावित इस परियोजना के लिए किसान से सहमति बनने के साथ ही अब शिलान्यास का मार्ग आसान हो गया है. यह शिलान्यास नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ 30 अक्टूबर को संभावित है.
1 हजार एकड़ की परियोजना

फिल्म सिटी परियोजना कुल 1000 एकड़ क्षेत्र में फैली है. पहले चरण में बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप की संयुक्त कंपनी बेव्यू भूटानी फिल्म सिटी प्राइवेट लिमिटेड को 230 एकड़ भूमि पर फिल्म सिटी विकसित करने का 90 वर्षों के लिए लाइसेंस पहले ही जारी किया जा चुका है.
लंबे समय से इंतजार

परियोजना के एक हिस्से में एक किसान की करीब 150 एकड़ जमीन शामिल थी. किसान औद्योगिक भूखंड की मांग पर अड़ा हुआ था. पूर्व सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने इस पर सैद्धांतिक सहमति भी दे दी थी, लेकिन यीडा के नियम इस प्रक्रिया में बाधा बन रहे थे. नियमानुसार औद्योगिक भूखंड का आवंटन केवल ई-नीलामी या साक्षात्कार प्रक्रिया से ही किया जा सकता है. शासन से अनुमति मिलने के बाद अब किसान को नियमानुसार औद्योगिक भूखंड आवंटित किए जाने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी हो सकती है.
पहले चरण में 1 हजार करोड़ का निवेश

फिल्म सिटी के पहले चरण का काम जल्द ही शुरू होगा, जिसमें अत्याधुनिक फिल्म स्टूडियो, प्रशिक्षण संस्थान और अन्य बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा. अनुमान है कि पहले चरण में करीब 1000 करोड़ रुपये का निवेश होगा. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निकट विकसित हो रही यह फिल्म सिटी उत्तर भारत को ग्लोबल फिल्म प्रोडक्शन हब बनाने की अहम साबित होगी

रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़ न्यूयॉर्क की बारिश में भीगने से बचने के लिए कार की ओर भागे, वीडियो वायरल- देखें

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img