उत्तर प्रदेश, नोएडा: डिस्ट्रीब्यूटरशिप का झांसा देकर 10 लाख ठगे

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा।सेक्टर 44 में रहने वाली एक महिला से इंटरनेशनल कंपनी के प्रोजेक्ट में डिस्ट्रीब्यूटर बनने का झांसा देकर 10 लाख रुपए ऐंठ लिए गए। पीड़िता को पहले नौकरी का ऑफर दिया गया। साथ ही इंटरव्यू कराए गए लेकिन नौकरी नहीं दी गई। पीड़िता को झांसे में लेकर जालसाजों ने 5 महीने तक बहकावे में रखा। उन्हें बताया गया कि कंपनी बॉलीवुड सितारों से जुड़कर काम करती है। जल्द ही बड़े पैकेज पर नौकरी देने का वादा किया गया। इसी दौरान उन्हें रेस्टोरेंट में बुलाकर कंपनी अधिकारी से बातचीत कराई गई।

डिस्ट्रीब्यूटर बनाने का झांसा देकर पहले 60 हजार रुपए और कई बार में कुल 10 लाख 80 हजार रकम ट्रांसफर करा ली गई। पीड़िता को ठगी की जानकारी हुई तो वह पुलिस के पास पहुंची। मामले में पीड़िता ने पिछले महीने कोर्ट में न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद सेक्टर 39 थाने में केस दर्ज हुआ है। पुलिस को पूजा चौहान ने बताया कि वह सेक्टर 44 में परिवार संग रहती हैं। जनवरी महीने में उनकी नौकरी छूट गई थी। उन्होंने ऑनलाइन कई प्लेटफॉर्म पर अपना रिज्यूम डाला था।

थाइलैंड में जॉन इब्राहिम से मिलने का बहाना
फरवरी महीने में सीआईपीएल कंपनी से एक कार्तिकेय नाम के कर्मी ने कॉल कर उन्हें कंपनी में जॉब ऑफर की। साथ ही इंटरव्यू के लिए सेक्टर 19 ऑफिस में बुलाया। इस दौरान उन्होंने मंजीत अहलावत, सुदीप, आयुषी से मिलाया गया था। किसी कारण नौकरी नहीं लग पाई लेकिन पीड़िता मंजीत के संपर्क में रहने लगी। उसी ने कुछ दिन बाद नौकरी दिलाने का वादा किया और खुद थाईलैंड में जाकर बॉलीवुड स्टार जॉन इब्राहिम से मिलने की जानकारी दी।

इंटरनेशनल डिस्टीब्यूट्री बनने के लिए पैसे दिए
जालसाज लौटने के बाद 17 अप्रैल को पीड़िता को कॉल कर सेक्टर 75 स्टार बक्स कैफे में बुलाया और सुदीप वरूदी नाम के व्यक्ति से बातचीत कराई। सुदीप ने पीड़िता कहा कि कंपनी में इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूटर बनने के लिए 60 हजार रुपए 20 से 25 मिनट में तुरंत ट्रांसफर करने होंगे। जिससे 6 महीने में 1 से 7 करोड़ रुपए आपको मुनाफा होगा। यहीं नहीं अगले दिन मंजीत अहलावत ने दोबारा कॉल कर पीड़िता को मिलने के लिए बुलाया और 4 से 5 बार में 6 लाख 50 हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।

9 बार में दिए 10 लाख

साथ ही सुदीप और आयुषी के खाते में भी रुपए डालने के लिए बोला गया। पीड़िता जालसाजों के झांसे में आकर 9 बार में कुल 10 लाख 80 हजार रुपए मंजीत के खाते में रकम भेज दी। फिर पीड़िता काम के बारे में जानकारी लेने की कोशिश कि तो उसे बताया गया कि सीआईपीएल की ओर से विदेशी कंपनी क्यूनेट के प्रोजेक्ट में लगा दिया गया है और जल्द ही तुम करोड़पति बनने वाली हो। पीड़िता को शक हुआ और घर जाने के बाद क्यूनेट कंपनी के बारे में इंटरनेट पर जानकारी की। यह कंपनी भारत में बैन है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img