Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, पूर्वी रेंज में कड़े सुरक्षा इंतजाम

Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, पूर्वी रेंज में कड़े सुरक्षा इंतजाम

रिपोर्ट: रवि डालमिया

सावन महीने की शुरुआत के साथ ही कांवड़ यात्रा का धार्मिक उत्सव भी नजदीक आ चुका है और इसे लेकर दिल्ली पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। खासकर पूर्वी दिल्ली रेंज के अंतर्गत आने वाले जिलों — उत्तर-पूर्व, शाहदरा और पूर्वी जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पहले से ही व्यापक योजना बना ली गई है। पुलिस ने न केवल दिल्ली के भीतर बल्कि पड़ोसी राज्यों की पुलिस के साथ भी समन्वय स्थापित किया है।

पूर्वी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए तीनों जिलों में पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा, “पूर्वी रेंज के तीनों जिलों ने पहले से ही अपनी योजना तैयार कर ली है। गाजियाबाद और मेरठ जैसे पड़ोसी जिलों की पुलिस के साथ आवश्यक बैठकें की गई हैं, जिनमें मैं स्वयं उपस्थित रहा हूं। आपसी अपेक्षाओं और व्यवस्थाओं पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए हैं।”

उन्होंने आगे बताया कि यात्रा मार्ग में आने वाले सभी संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर ली गई है और पुलिस को 24 घंटे तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। पूरी यात्रा को तीन प्रमुख जोन में बांटकर निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

इसके साथ ही तकनीक का भी पूरा सहारा लिया जा रहा है। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, जबकि बड़ी भीड़ या ऊंचे क्षेत्रों की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों की सहायता ली जाएगी। पुलिस कंट्रोल रूम से यात्रा की हर गतिविधि पर सीधा नजर रखा जाएगा।

संयुक्त आयुक्त विजय कुमार ने यह भी स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा दोनों प्राथमिकता में हैं। यातायात को सुगम बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस को भी विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही स्थानीय प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और सफाई एजेंसियों के साथ भी तालमेल कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें