उत्तर प्रदेश, नोएडा: बिलासपुर व जेवर में जल्द खुलेगा नया एडीटीसी सेंटर

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया अब जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट और बिलासपुर, रबुपुरा, दनकौर समेत आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए आसान होने जा रही है। बिलासपुर और जेवर में जल्द ही नया ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्टिंग सेंटर (एडीटीसी) खुलने जा रहा है, उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग से मान्यता मिल चुकी है। इसका संचालन निजी कंपनी द्वारा किया जाएगा।

परिवहन विभाग के अनुसार वर्तमान में गौतमबुद्ध नगर जिले में केवल दो एडीटीसी सेंटर संचालित हो रहे हैं, दोनों ही दादरी तहसील क्षेत्र में स्थित हैं। इनमें दादरी रोड बिसहड़ा सेंटर और महिउद्दीनपुर दादरी सेंटर शामिल हैं। इसी तरह अब दो और नए सेंटर शुरू होने वाले हैं, जोकि बिलासपुर और जेवर बांगर में शुरू होने वाला है, लेकिन नोएडा तहसील में एक भी एडीटीसी सेंटर न होने के कारण शहरवासियों को पहले की तरह ही खासा दूरी तय करनी पड़ेगी। नोएडा और ग्रेनो वेस्ट इलाके के आवेदकों को ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट देने के लिए अब भी औसतन 25 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करके इन सेंटरों पर जाना पड़ेगा।

आधुनिक तकनीक से होगा लैस

बिलासपुर और जेवर में बनने वाला नया एडीटीसी सेंटर निजी कंपनियों द्वारा संचालित किया जाएगा। ऐसे में उनका कहना है कि यह एडीटीसी सेंटर अत्याधुनिक तकनीक से लैस होंगे। यहां दोपहिया, चार पहिया और भारी वाहनों के लिए अलग-अलग ट्रैक बनाए जा रहे हैं। सेंटर पर सेंसर बेस्ड कैमरा मॉनिटरिंग सिस्टम लगाया जाएगा, जिससे उम्मीदवार के ड्राइविंग कौशल का सटीक मूल्यांकन किया जा सकेगा। साथ ही, ऐसा बताया जा रहा है कि पूरे प्रोसेस को डिजिटल तरीके से रिकॉर्ड किया जाएगा ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

नोएडा के लिए भी भेजा गया था प्रस्ताव लेकिन फिर भी हुआ निरस्त

गौरतलब है कि पहले नोएडा सेक्टर-10 में भी एक एडीटीसी सेंटर संचालित करने के लिए निजी कंपनी द्वारा प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन उसे विभाग द्वारा अनियमितताओं के चलते निरस्त कर दिया गया। तब से नोएडा शहर के लोगों को दादरी स्थित सेंटरों का रुख करना पड़ रहा है।

जिले के सभी एडीटीसी सेंटर

जिला एडीटीसी सेंटर का नाम परिसर का पता वर्तमान स्थिति

गौतमबुद्ध नगर मैसर्स शिवम एवं ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर ग्राम बिसहड़ा प्यावली, दादरी कार्यरत है

गौतमबुद्ध नगर मैसर्स वाईबी बिल्डर्स महिउदीनपुर उर्फ गारवपुर, दादरी कार्यरत है

गौतमबुद्ध नगर मैसर्स ओम साईं फायर अप्लाएंस लि0 बी-21, सेक्टर 10 निरस्त है

गौतमबुद्ध नगर एक्सलिरेट इंस्टीट्यूट जेवर बांगर ग्राम प्रक्रियाधीन है

गौतमबुद्ध नगर अनु इलेक्ट्रिकल्स बिलासपुर गांव प्रक्रियाधीन है

जिले में दो एडीटीसी सेंटर को मंजूरी मिल चुकी है। नोएडा में सेंटर के संचालन के लिए यदि कोई निजी संस्था आवेदन करती है व मानकों के अनुरूप रहा तो उसे शासन की ओर से मंजूरी मिल सकती है। -सियाराम वर्मा, संभागीय परिवहन अधिकारी

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img