उत्तर प्रदेश, नोएडा: यमुना सिटी में कैंसर इलाज के उपकरण बनेंगे

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-28 में कैंसर, हार्ट और सांस संबंधी बीमारी के उपचार के उपकरण तैयार होंगे। इसके लिए मेडिकल डिवाइस पार्क में 12 नए भूखंडों का आवंटन किया गया है। इससे शहर में 100 करोड़ रुपए का निवेश आएगा और एक हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।

यमुना प्राधिकरण (यीडा) के अधिकारी ने बताया कि 16 जून को मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए 21 भूखंडों की योजना शुरू की थी, जो छह अगस्त तक चली। इस योजना में कुल 48 आवेदन प्राप्त हुए।

प्राधिकरण ने प्राप्त आवेदनों का सलाहाकार कंपनी ईएंडवाई कंपनी से सत्यापन कराया, जिसमें सिर्फ 20 आवेदन ही पात्र पाए गए। शुक्रवार को प्राधिकरण ने योजना के तहत 12 भूखंडों का आवंटन किया। बताया गया कि शेष 9 भूखंडों पर आवेदक अयोग्य पाए गए, अब इन भूखंडों पर दोबारा से योजना शुरू की जाएगी।

अब तक 101 भूखंडों का आवंटन

सेक्टर-28 में 350 एकड़ में विकसित हो रहे मेडिकल डिवाइस पार्क में अब 101 भूखंडों का आवंटन किया जा चुका है। इनमें से 73 भूखंडों के लीज प्लान जारी हो चुके हैं। 70 आवंटियों को लीजडीड के लिए चेकलिस्ट जारी की जा चुकी है। 50 आवंटी लीजडीड तक करा चुके। 36 आवंटियों को भौतिक रूप से भूखंडों पर कब्जा दे दिया गया है, 12 आवंटी नक्शा पास करा चुके हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img