उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा में UPSIDA अधिकारी पर मनमानी का आरोप

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। जेवर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक धीरेन्द्र सिंह ने यूपीएसआईडीए (UPSIDA) के रीजनल मैनेजर अनिल शर्मा को वेंडर जोन में हो रही मनमानी और योजनाओं में पारदर्शिता की कमी को लेकर सार्वजनिक रूप से फोन पर फटकार लगाई। मामला उस समय गरमा गया जब विधायक ने योजना के तहत प्रक्रियाओं में स्थानीय लोगों की अनदेखी पर नाराज़गी जताई।

विधायक धीरेन्द्र सिंह ने सख्त लहजे में कहा, “लोकतंत्र में तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। UPSIDA को जनता और जनप्रतिनिधियों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि “कोई अधिकारी अपनी मनमर्जी नहीं चला सकता। योजनाएं कागजों पर नहीं, जमीन पर उतरनी चाहिए और वह भी जनता की सहमति से।”

दस्तावेज और जनता की सहभागिता की मांग
विधायक ने UPSIDA अधिकारियों से वेंडर जोन योजना से जुड़े सभी दस्तावेज पेश करने और पारदर्शिता के साथ चर्चा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि स्थानीय व्यापारी, वेंडर और आम नागरिक योजना से प्रभावित हो रहे हैं, ऐसे में किसी भी प्रकार की तानाशाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक सिंह UPSIDA अधिकारी अनिल शर्मा को कड़ी फटकार लगाते नजर आ रहे हैं। उनके तेवर यह संदेश दे रहे हैं कि प्रशासनिक अधिकारियों को जवाबदेह रहना होगा।

स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी
घटना के बाद स्थानीय लोगों में यह उम्मीद जगी है कि अब उनकी बात भी योजनाओं में सुनी जाएगी और विकास कार्य पारदर्शिता और जनता की सहमति से होंगे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img