उत्तर प्रदेश, नोएडा: आगरा-हरिद्वार रूट पर प्राइवेट इलेक्ट्रिक बसों का रास्ता साफ, परिवहन मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।ग्रेटर नोएडा में चल रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के दौरान उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने प्रदेश में हरित परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया. उन्होंने 2 निजी कंपनियों की 7 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. ये बसें अब नोएडा से आगरा और हरिद्वार के बीच संचालित होंगी.

गौरतलब है कि अब तक इन मार्गों पर केवल डीजल से चलने वाली बसें ही सेवा देती थीं. अधिकारियों के अनुसार गुरुवार को एआरटीओ कार्यालय में 7 बसों का पंजीकरण हुआ है. इसके साथ ही यात्रियों को अब आधुनिक तकनीक से लैस आरामदायक इलेक्ट्रिक बसों में सफर करने का मौका मिलेगा. परिवहन विभाग का कहना है कि इलेक्ट्रिक बसों को बढ़ावा देने के लिए निजी कंपनियों को सब्सिडी भी प्रदान की जा रही है.

परिवहन व्यवस्था में आएगा क्रांतिकारी बदलाव
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मौके पर परिवहन विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का भी निरीक्षण किया और प्रदर्शनी में लगी इलेक्ट्रिक गाड़ियों को देखा. उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बसें न केवल पर्यावरण के लिए लाभकारी हैं, बल्कि यात्रियों को बेहतर और आरामदायक सफर भी उपलब्ध कराएंगी. आने वाले समय में प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों का चलन तेजी से बढ़ेगा और इससे परिवहन व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव आएगा.

दादरी-नोएडा रूट दौड़ेंगे प्राइवेट वाहन
इसी बीच दादरी-नोएडा रूट पर भी यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. इस रूट पर जल्द ही निजी बस सेवाएं फिर से शुरू होने वाली हैं. जानकारी के मुताबिक, भंगेल फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के चलते इस रूट पर पहले संचालित हो रही लगभग 150 निजी और 20 रोडवेज बसें बंद हो गई थीं. फिलहाल यात्रियों को दादरी से नोएडा पहुंचने के लिए 3 ऑटो बदलने पड़ते हैं और लगभग 120 रुपए का खर्च उठाना पड़ता है.

इस रूट के यात्रियों को मिलेगा फायदा
फ्लाईओवर निर्माण अब लगभग पूरा हो चुका है और परमिट मिलने के बाद निजी बसों का संचालन फिर से शुरू होगा. पहले की तरह दादरी तिराहे और रेलवे स्टेशन से सवारियां लेकर बसें सूरजपुर, कुलेसरा, फेस-2, भंगेल, सिलारपुर और सेक्टर-37 होते हुए सेक्टर-6 तक चलेंगी. इससे हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img