नई दिल्ली: 15 दिन में दूर होगी दवा की किल्लत : पंकज सिंह

नई दिल्ली, 23 सितम्बर : राजधानी दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों में दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और जिन अस्पतालों में दवाओं की किल्लत बनी हुई है वहां अगले 15 से 20 दिन में इसे दूर कर दिया जाएगा। यह जानकारी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने मंगलवार को दी।

उन्होंने कहा, अस्पतालों में दवा खरीद और वितरण को लेकर जो नेक्सस बना हुआ था, हम उसे तोड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दिल्ली सरकार ने तमाम अस्पतालों में दवाओं और मशीनरी की खरीद के लिए सेंट्रल प्रोक्योरमेंट एजेंसी (सीपीए) को अधिकृत किया है। सीपीए के माध्यम से जहां खरीद -फरोख्त में पारदर्शिता आएगी। वहीं, भ्रष्टाचार के अवसर भी समाप्त होंगे। साथ ही जनता को गुणवत्तापूर्ण दवाएं आसानी से उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

डॉ. सिंह ने कहा, सीपीए के संचालन के लिए एक समर्पित स्टाफ तैनात किया गया है जो अगले 15 से 20 दिन में तमाम जरूरी दवाओं और उपकरणों की आपूर्ति को सुचारू बनाएगा। उन्होंने कहा, अगर किसी भी अस्पताल में दवा की किल्लत है तो संबंधित अधिकारी सीधे मुझसे संपर्क करें। मेरे मोबाइल फोन पर या ईमेल पर मुझे शिकायत भेजें। मैं दवा आपूर्ति में देरी के लिए जिम्मेदार व्यक्ति और विभाग के खिलाफ एक्शन लूंगा।

दरअसल, दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने वाले मरीजों को डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के बावजूद पूरी दवाएं नहीं मिल पा रही हैं। मरीजों की शिकायत है कि उन्हें ओपीडी पर्चे पर लिखी 6 में से 3 दवाएं ही मिल पाती हैं। बाकी दवा खरीदने के लिए उन्हें बाजार जाने को कहा जाता है। कई बार ये दवाएं काफी महंगी होती हैं जिन्हें खरीद पाना संभव नहीं होता है।

विजय वर्मा ने पायल कपाड़िया की कान्स जीत पर गजेंद्र चौहान की टिप्पणी का मज़ाक उड़ाया: ‘करवा ली बेज़ाती?’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img