उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में 25 से 29 तक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।नोएडा एक्सपो सेंटर में 25 से 29 सितंबर तक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो होने जा रहा है। शो का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रदेश की कैबिनेट मंत्री भी शामिल होंगे।

शो में 350 से ज्यादा स्टॉल , 2400 प्रदर्शक, 1 लाख 25 हजार विजिटर जो कि बिजनेस टू बिजनेस करेंगे और करीब 4.5 लाख बिजनेस टू कस्टमर होंगे। उम्मीद है पांच दिन में करीब 10 लाख से ज्यादा का फुट फाल यहां होगा।ये ट्रेड शो का तीसरा एडिशन है। विगत साल करीब साढ़े तीन लाख लोगों का फुटफाल यहां था। इससे करीब 2200 करोड़ का व्यापार यानी 2027 तक ऑर्डर कंपनियों को मिले थे। उम्मीद है इस बार करीब 5 हजार करोड़ का व्यापार होगा। ट्रेड शो में पांचों दिन बिजनेस मीट, फैशन शो और प्रदेश से जुड़े कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते दिखेंगे। तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी है।

पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मॉडल का लाइव डेमोन्सट्रेशन
ट्रेड शो में पहली बार AI मॉडल का लाइव डेमोन्सट्रेशन यहां किया जाएगा। 200 वर्ग मीटर क्षेत्र में भव्य पवेलियन का संचालन किया जाएगा, जिसे उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीएलसी) की देखरेख में तैयार किया जाएगा। आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग का थीम आधारित कंसेप्च्यूलाइज पवेलियन बनाया जाएगा। इसमें स्टार्टअप के लिए विशेष क्षेत्र भी तैयार किया जाएगा। इसके जरिए सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और तकनीकी प्रगति की गाथाओं को प्रदर्शित किया जाएगा।

ओडीओपी ग्लोबल मार्केट प्लेस जैसा मिलेगा अनुभव
ओडीओपी पवेलियन को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह एक ग्लोबल मार्केट प्लेस की तरह अनुभव देगा। यह जानने का भी मौका होगा कि हर जिले का यह उत्पाद किस तरह वहां की संस्कृति, इतिहास और समाज से गहराई से जुड़ा हुआ है। यह स्टार्टअप, डिज़ाइनर्स और इंटरनेशनल बायर्स को एक साझा मंच उपलब्ध कराएगा। यहां व्यापारिक सौदों, नेटवर्किंग और भविष्य की साझेदारियों के नए अवसर खुलेंगे। इसे इस बार लोकल टू ग्लोबल नाम दिया गया ।

होंगे सांस्कृतिक नृत्य आयोजन, ले सकेंगे सेल्फी
यूपी टूरिज्म विभाग की योजना है कि स्टॉल में 10 से 15 वर्ग मीटर का विशेष स्पेस सांस्कृतिक प्रदर्शनों के लिए तैयार है। यहां मयूर नृत्य (ब्रज क्षेत्र), ट्राइबल डांस (सोनभद्र और लखीमपुर), बुंदेली लोक नृत्य (झांसी) और कथक (लखनऊ घराना) जैसे नृत्यों का प्रदर्शन होगा। रोजाना 6 शॉर्ट परफॉर्मेंस (प्रत्येक 5 मिनट) होंगे और आगंतुक इन कलाकारों के साथ सेल्फी ले सकेंगे। जैसे, ‘पीकॉक कृष्णा’ बूथ में मोर मुकुट पहनकर पोज देना या ‘जंगल वॉरियर’ जोन में ट्राइबल प्रॉप्स के साथ फोटो खिंचवाना।

आयोजित होंगे बी2बी सेशंस, मौजूद रहेंगे टूरिज्म मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव्स
इवेंट प्लानिंग, बी2बी मीटिंग्स और 20 सह-प्रदर्शकों के लिए रजिस्ट्रेशन टेबल्स की व्यवस्था की जाए। यहां प्रत्येक पर दो टूरिज्म मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव्स मौजूद रहेंगे। यहां पर एलईडी स्टैंड, लिट सैंडी, ब्रोशर स्टैंड्स और ग्लास शोकेस के जरिए पर्यटन सामग्रियां प्रदर्शित होगी। इससे आगंतुकों को यूपी के पर्यटन के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी और व्यापारिक साझेदारियां मजबूत होंगी।

विजय वर्मा ने पायल कपाड़िया की कान्स जीत पर गजेंद्र चौहान की टिप्पणी का मज़ाक उड़ाया: ‘करवा ली बेज़ाती?’

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img