उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा DSC एलिवेटेड और जंगल ट्रैल के लिए बढ़ा इंतजार

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।भंगेल (DSC) एलिवेटेड रोड और सेक्टर-95 में बने नोएडा जंगल ट्रेल पार्क के लिए अभी एक महीने का और इंतजार करना होगा। दोनों परियोजनाओं का लोकार्पण इस महीने होने की संभावना कम है। भंगेल एलिवेटड पर अभी लाइटिंग का काम किया जा रहा है। उम्मीद है कि अगले महीने होने वाली PM विजिट में इनका लोकार्पण कराया जा सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ करने ग्रेटर नोएडा आएंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। उनके 24 सितंबर को ही ग्रेटर नोएडा आने की संभावना है।

यह ट्रेड शो 29 सितंबर तक चलेगा। ऐसे में संभावना जताई जा रही थी कि यूपी ट्रेड शो के शुभारंभ के साथ-साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण की, जो परियोजनाएं तैयार हैं, उनका लोकार्पण किया जा सकता है।

नोएडा के सेक्टर-95 में बना जंगल ट्रेल पार्क
शुक्रवार को जिले में आए मुख्यमंत्री और उनके अधिकारियों की टीम ने अगले सप्ताह किसी परियोजना के लोकार्पण या शिलान्यास कार्यक्रम के लिए हरी झंडी नहीं दी। सेक्टर-95 में कबाड़ से बनी जानवरों की आकृतियों से सुसज्जित नोएडा जंगल ट्रेल पार्क बनकर तैयार है। इसके बनाने में 15 करोड़ रुपए खर्च हो रहे है। एनसीआर का पहला पार्क होगा जिसमें जंगल नाइट सफारी होगी। ई कार्ट के जरिए। पार्क में जल, मरुस्थल, बर्फ और घने जंगलों में रहने वाले 800 जानवरों को बनाया जाएगा। फूड कोर्ट होगा, किड्स प्ले एरिया बनाया जाएगा, पिकनिक स्पॉट होगा। वेस्ट के जरिए आउट डोर फर्नीचर , आउट डोर लाइटिंग और शॉप बनाई जाएंगी। पानी में रहने वाले जंतुओं को दिखाया जाएगा। 500 टन लोहे का होगा प्रयोग हाथी, पैंगुविन, शेर, जिराफ़, बर्ल्डस, बत्तख, फ्लेमिंगो, बरटफ्लाई, जंगली भैसः, डाइनासौर, गैंडा, मोर, भालू, क्वाला, पांडा आदि को बनाए गए है।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img