Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में 80 फीट का होगा रावण

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में 80 फीट का होगा रावण
उत्तर प्रदेश, नोएडा: -लाइव डायलॉग बोले जाएंगे, डबल स्टोरी महल जैसा मंच, 50 कलाकार एक साथ करेंगे मंचन

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।श्री सनातन धर्म रामलीला समिति की ओर से नोएडा स्टेडियम में 22 सितंबर से रामलीला का आयोजन होने जा रहा है। यहां डबल स्टोरी स्टेज तैयार किया जा रहा है। पहली बार मंचन हरि भक्ति कला ट्रस्ट दिल्ली एवं मुंबई के टीवी व फिल्मी कलाकारों की ओर से किया जाएगा। दो अक्टूबर को रावण, कुंभकरण, मेघनाथ के पुतलों का दहन होगा।

तीन अक्टूबर को भरत मिलाप के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और डांडिया के साथ रामलीला का समापन होगा। इस बार कलाकार स्वयं डायलॉग बोलेंगे। वाइस लिप सिंग नहीं की जाएगी।समिति के महासचिव संजय बाली ने बताया कि राम बारात बैंड बाजे, रथ, ढोल नगाड़े एवं सुंदर झांकियों के साथ 26 सितंबर को श्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 19 से दोपहर तीन बजे निकाली जाएगी। बारात विभिन्न सेक्टर होते हुए रामलीला मैदान सेक्टर 21ए रात आठ बजे पहुंचेगी।

एक साथ 50 कलाकार करेंगे मंचन
इस बार मंच को डबल स्टोरी तैयार किया गया है। मंच एवं पूरे ग्राउंड पर बहुत ही लाइट की व्यवस्था है। मंच को महल के रूप में दिखाया गया है, जिसमें जंगल पहाड़ एवं महल का कार्य पूर्ण किया जा रहा है। मंच का साइज 60 X 90 फीट एवं 35 फीट ऊंचाई का होगा लगभग 50 कलाकारों द्वारा रामलीला का भव्य मंचन किया जाएगा।

80 फीट का होगा रावण
इस बार दशहरा पर रावण 80 फीट, कुंभकरण 75 फीट, मेघनाथ 65 फीट के पुतलों का दहन किया जाएगा। पुतलों की पूरी पोषाक रंग बिरंगे अंदाज में पगड़ी पहने बिजली की लाइट से जगमगाते हुए तथा सुंदर आतिशबाजी भी की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षाकर्मी, स्वयं सेवक, संस्था के सदस्य पदाधिकारी सभी व्यवस्थाओं को देखेंगे। पूरे आयोजन के दौरान खाने पीने का फूड स्टॉल, झूला, सर्कस, फायर कैंकर शो का भी आयोजन किया जायेगा।

रोजाना देश भक्ति के गीत
बहुत ही भव्य एवं आकर्षित श्री रामजी का चरित्र दर्शाया जायेगा। इस बार विजय दशमी का एवं 02 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन मनाया जा रहा है इसके चलते रामलीला मंचन में भी प्रतिदिन देश भक्ति के गीतों की गुंज सुनाई देगी एवं स्वच्छता का भी संदेश साथ ही सेवा कार्य की प्रेरणा भी जनमानस को दी जायेगी।

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक तलाक की ओर बढ़ रहे हैं?रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले 6 महीनों से शादी में तनाव है

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें