नई दिल्ली: ओरल हेल्थ के बिना अधूरा है वेलनेस : डॉ. वर्मा 

नई दिल्ली, 19 सितम्बर : ओरल बीमारियां भले ही जानलेवा न हों, लेकिन वे जीवन की गुणवत्ता को गहराई से प्रभावित करती हैं। लगभग 85% ओरल समस्याएं जागरूकता, प्रिवेंटिव रिसर्च और तकनीक के माध्यम से रोकी जा सकती हैं। आज जीवन स्तर में सुधार हो रहा है लेकिन ओरल हेल्थ के बिना वेलनेस अधूरा है।

यह बातें दंत चिकित्सक और गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. महेश वर्मा ने शुक्रवार को आईएडीआर के सम्मेलन में कहीं। वर्मा ने कहा, ओरल हेल्थ को लेकर हमारी चुनौती बड़ी है-भारत के करोड़ों लोग या तो दंत चिकित्सा तक पहुंच नहीं पाते या उसे अफोर्ड नहीं कर पाते। तकनीक और नवाचार के इस अंतर को कम करना जरूरी है। इसके लिए 36 अलग-अलग क्षेत्रों में दंत शोध किया जा सकता है, जिसमें पुनर्जनन उपचार, मृत ऊतकों को पुनर्जीवित करने, मटेरियल साइंसेज और पब्लिक हेल्थ शामिल है। ये इसे हेल्थकेयर में सबसे विविध और असरदार शोध क्षेत्रों में से एक बनाता है। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में 600 से अधिक प्रतिनिधि, भाग ले रहे हैं। जिनमें 20 देशों से 150 अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागी शामिल हैं। सम्मेलन का मुख्य फोकस है -ओरल और क्रैनियोफेशियल साइंसेज में शोध आधारित सहयोग को बढ़ावा देना।

डॉ. क्रिस्टोफर फॉक्स ने कहा,ओरल बीमारियां दुनिया भर में 3.7 अरब से अधिक लोगों को प्रभावित करती हैं, जिससे यह विश्व की सबसे आम स्वास्थ्य समस्या बन चुकी हैं। लेकिन फिर भी इन्हें अन्य बीमारियों की तुलना में कम महत्व दिया जाता है। ओरल हेल्थ केवल कैविटी या मसूड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पोषण, आत्मविश्वास और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों से गहरे जुड़ी है। डॉ. पामेला येलिक ने कहा, मैंने अपने रिसर्च में देखा है कि जेनेटिक असमानताओं और री- जेनेरेटिव थेरेपी पर किया गया बेसिक साइंस कैसे प्रोडक्ट्स में बदला जा सकता है, जो दांतों को रिपेयर कर सके और रिप्लेसमेंट की जरूरत कम करे। यह कुछ साल पहले तक अकल्पनीय था। उन्होंने कहा, ओरल बीमारियां उम्र नहीं देखतीं और वे शरीर की अन्य बीमारियों की संवेदनशीलता बढ़ाती हैं।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img