उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा की फैक्ट्री में भीषण आग, 8 गाड़ियों ने घंटों बाद पाया काबू

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।नोएडा के फेज-2 थाना क्षेत्र के होजरी कॉम्प्लेक्स स्थित प्रोसेस कंपनी लिमिटेड की फैक्ट्री के बेसमेंट गोदाम में अचानक आग लग गई। मंगलवार को आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब 8 दमकल गाड़ियों की सहायता से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
रात डेढ़ बजे मिली सूचना

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना रात करीब डेढ़ बजे प्राप्त हुई। आग फैक्ट्री के बेसमेंट स्थित स्टोर में लगी थी, जिससे बचाव कार्य में दिक्कत हुई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। बिल्डिंग के ऊपरी मंजिलों पर रखा सामान सुरक्षित निकाल लिया गया।

मोमबत्ती और अगरबत्ती बनती है

जिस फैक्ट्री में आग लगी है वहां पर मोमबत्ती और अगरबत्ती बनाने का काम होता है। शार्ट सर्किट से आग लगने की घटना के बाद लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया होता तो बड़ी घटना हो सकती थी।
लगातार लग रही आग

दो दिन पहले ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ला रेजिडेंशिया सोसायटी के एक फ्लैट में आग लगने की घटना सामने आई थी। फ्लैट मालिक विकास मणि शाम को करीब सवा चार बजे बालकनी के पास बने स्टोर रूम से धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद आग की लपटें फैल गई। आग से स्टोर रूम में रखा कूलर, हीटर और बच्चों का पालना जलकर राख हो गया।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img