Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर जिला पंचायत अध्यक्ष ने शहीद प्रभात गौड़ के परिवार से की मुलाकात

Bulandshar News (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अंतुल तेवतिया ने जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए पैरा कमांडो प्रभात गौड़ के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। शहीद प्रभात गौड़ गांव पाली आनंद गढ़ी के रहने वाले थे।

रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अंतुल तेवतिया शहीद के गांव पहुंची और उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान उनके साथ विधायक देवेंद्र सिंह लोधी, राफे खान, नरेश चन्द्र, यूनिसपुर प्रधान नेपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया ने कहा कि शहीद हुए जवान के परिजनों को हर संभव मदद दिलाई जाएगी। उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए शहीद को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बताया कि यह देश के लिए गौरव का पल है और शहीद जवान के परिजनों को हर संभव मदद सरकार से दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात कर शहीद के परिजनों को सहायता दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रयास के लिए वह पूर्णतया अग्रसर हैं। गौरतलब है कि बीते 8 सितंबर को श्रीनगर के कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद प्रभात गौड़ शहीद हो गए थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें