Noida Farmers Protest: नोएडा के सोरखा गांव में कब्जा हटाने पहुंची टीम पर बवाल, किसानों का धरना जारी

Noida Farmers Protest: नोएडा के सोरखा गांव में कब्जा हटाने पहुंची टीम पर बवाल, किसानों का धरना जारी

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा के सोरखा गांव में उस समय तनाव फैल गया जब नोएडा प्राधिकरण की टीम जमीन कब्जा हटाने पहुंची। टीम के साथ मौजूद पुलिस और किसानों के बीच कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते हालात बिगड़ गए। विरोध कर रहे किसानों को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

किसानों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के साथ-साथ कई लोगों से मारपीट भी की। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में आक्रोशित किसान सेक्टर-113 थाने पहुंच गए और थाने के गेट पर ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, प्राधिकरण की टीम का कहना है कि जमीन कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई नियमित प्रक्रिया का हिस्सा थी, जबकि किसान इसे जबरन कार्रवाई बताते हुए विरोध कर रहे हैं। फिलहाल थाने पर किसानों का धरना जारी है और पूरे इलाके का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

 

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img