उत्तर प्रदेश, नोएडा: निक्की हत्याकांड में आरोपी पक्ष ने जमानत अर्जी दी

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। निक्की हत्याकांड मामले में आरोपी पक्ष के वकील ने अदालत में जमानत याचिका दाखिल की। आरोपी पक्ष के वकील ने बताया कि आरोपी विपिन, उसके भाई रोहित, पिता सत्वीर मां दया की ओर से अलग-अलग जमानत अर्जी की गई है।

अदालत में इस मामले में जल्द सुनवाई होगी। कई अहम साक्ष्य मौजूद है। इससे पहले विपिन के चाचा में पुलिस आयुक्त कार्यालय में जांच के लिए पत्र सौंपा था। आरोपी पक्ष ने मांग की है सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित किया जाए। कंचन के मोबाइल की जांच की जाए।

एक-दूसरे पर लगा रहे आरोप

इस मामले में अब तक निक्की का मोबाइल पुलिस को नहीं मिला है। घटना के करीब 17 दिन बाद भी निक्की का फोन कहां है? सवाल उठ रहा है कि आखिर उस फोन में ऐसा क्या था और किसने उसे पुलिस के हाथ लगने से पहले ठिकाने लगा दिया?

समझा जा रहा है कि निक्की की हत्या हुई या फिर उसने खुद को आग लगाई। इस रहस्य से पर्दा उठाने में उसका मोबाइल फोन मददगार साबित हो सकता है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर मोबाइल को गायब करने का आरोप लगा रहे हैं।

मोबाइल का रहस्य बरकरार

निक्की की बहन कंचन का कहना है कि घटना के बाद वह बेहोश हो गई थी, इसलिए उसे नहीं पता कि मोबाइल कहां गया। वहीं, निक्की के ससुरालवालों का दावा है कि निक्की को वे अस्पताल लेकर चले गए थे और घर में सिर्फ कंचन थी, इसलिए वही बता सकती है कि फोन कहां गया।

पुलिस ने हाल ही में निक्की के मायके जाकर भी कंचन और उसके परिवार के अन्य लोगों के बयान दर्ज किए। लेकिन अभी तक मोबाइल वाला रहस्य बरकरार है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img