उत्तर प्रदेश, नोएडा: बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटने पहुंचे प्रभारी मंत्री, किसानों ने घेरकर बताई समस्याओं

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटने गौतमबुद्धनगर प्रभारी कुंवर बृजेश सिंह सेक्टर-135 स्थित बारातघर पहुंचे। यहां भारतीय किसान यूनियन मंच राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान, गौतम लोहिया, डीपी चौहान ने उन्हें ज्ञापन सौंप कहा कि यमुना तटबंध पर बड़ी-बड़ी कटीली झाड़ियां उगी हुई है। सड़क भी टूटी हुई है, स्थिति बहुत खराब है।

इस तटबंध को नोएडा प्राधिकरण ने उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग को धनराशि देकर चार लाइन की सड़क रूप में बनवाया था। इससे नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर यातायात का दबाव काम रहे, वाहनों का जाम न लगे, लेकिन वर्तमान समय में सेक्टर-94 गांव रायपुर से सेक्टर-135 गांव नंगली वाजिदपुर के सामने तक तटबंध सड़क टूटी हुई है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। बड़ी-बड़ी कटीली झाड़ियां उगी हुई है।

सफाई के लिए कई बार मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। आश्चर्य चकित करने वाली बात यह है कि यमुना में बाढ के चलते जिला प्रशासन से लेकर प्राधिकरण तक के अधिकारी पिछले एक सप्ताह से यमुना तटबंध से आ जा रहे हैं और पुस्ता बांध पर रह रहे बाढ़ पीड़ितों से मिल कर फोटो खिंचवाने में लगे हुए है लेकिन यमुना तटबंध पर लगे हुए कूड़े के ढेर और बड़ी-बड़ी कटीली झाड़ियों की सफाई पर किसी का भी ध्यान नहीं जा रहा है।

आखिर सिंचाई विभाग का जो फंड यमुना तटबंध की मरम्मत और सफाई के लिए आता है। वह कहां जाता है। प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मौके पर मौजूद प्राधिकरण महाप्रबंधक अशोक कुमार अरोड़ा को आदेश दिया कि तत्काल तटबंध की सफाई और मरम्मत का कार्य कराया जाए।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img