उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को एतिहासिक रूप में मनाये जाने का लिया संकल्प

Bulandshar News (अवनीश त्यागी) : भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में मंगलवार को सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को लेकर कार्यशाला हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाए जाने को लेकर यह कार्यशाला हुई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश मंत्री, जिला प्रभारी बसंत त्यागी व जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि बसंत त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का पूरा जीवन समाजसेवा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सेवा पखवाड़ा के दौरान हर कार्यकर्ता जरूरतमंदों तक सेवा पहुँचाने का संकल्प लें।

कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने विश्व मंच पर नई पहचान बनाई है। उनकी प्रेरणा से सेवा ही संगठन का प्रमुख उद्देश्य है। सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाकर सेवा पखवाड़ा को सफल बनाएं।

कार्यक्रम में सेवा पखवाड़ा के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई, जिनमें विशेष रूप से स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन, स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम, विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता, प्रबुद्ध जन कार्यक्रम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती, स्वदेशी मेला प्रदर्शनी, दिव्यांगजन सम्मान, गांधी जयंती कार्यक्रम, नमो वन नमो पार्क व केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार शामिल हैं।

उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़ा को जनआंदोलन के रूप में मनाने और अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर एमएलसी दिनेश गोयल, शहर विधायक प्रदीप चौधरी, विधायक सीपी सिंह, विधायक लक्ष्मी राज सिंह, पूर्व विधायक मुंशीलाल गौतम, विजेंद्र खटीक, पूर्व जिला अध्यक्ष डीके शर्मा, शिकारपुर चेयरमैन राजबाला सैनी, जिला महामंत्री अजय त्यागी, संजय गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष दीपक ऋषि, ऊषा बंसल, भाजपा नेता जयप्रकाश शर्मा, शंभू सिंह राघव, महिला मोर्चा अध्यक्ष शशि शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह, अरविंद दीक्षित, कुलदीप चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img