उत्तर प्रदेश, नोएडा: करंट लगने से युवक की मौत, युवती घायल

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में किराये पर रहने वाले युवक की बिजली की लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। वहीं युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी। करीब एक महीने बाद घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई है। कौशांबी जनपद के ऊनो गांव निवासी दयाशंकर मिश्रा बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में किराये पर रहते हैं। 11 अगस्त को उनकी भांजी अदिति पांडे व भाई अभिषेक मिश्रा घर पर थे। दोपहर के समय कपड़े धुलाई के बाद सुखाने के लिए छत पर डालने चले गए। कपड़े सुखाते समय अदिति मकान के पास से जा रही बिजली के लाइन से कपड़ा टच होने पर करंट लग गया। बचाने के लिए पहुंचे अभिषेक मिश्रा बिजली की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना की रिपोर्ट करीब एक माह बाद कोतवाली में दर्ज कराई गई है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img