Delhi Floods: दिल्ली भाजपा ने अरविंद केजरीवाल के शास्त्री पार्क दौरे पर कहा- राजनीति का समय नहीं

Delhi Floods: दिल्ली भाजपा ने अरविंद केजरीवाल के शास्त्री पार्क दौरे पर कहा- राजनीति का समय नहीं

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के शास्त्री पार्क में बने राहत शिविर पहुंचने पर दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल को दिल्ली की याद आई है और आज वह इतने दिनों के बाद बाहर आए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बाढ़ आई है, लेकिन यमुना के सारे गेट खुले हुए हैं, जो केजरीवाल के समय में बंद हुआ करते थे।

सचदेवा ने बताया कि सरकार की तरफ से हर जगह टेंट और अन्य व्यवस्थाएं मौजूद हैं और किसी तरह का पैनिक नहीं है। दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया और पानी का स्तर थोड़ा नीचे भी हुआ है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अन्य राज्यों के पांचों मुख्यमंत्रियों से बात कर दिल्ली की तरफ से सभी आवश्यक सुविधाएँ देने का आश्वासन दिया।

सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल और उनके लोगों से आग्रह किया कि इस समय राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने याद दिलाया कि जब पंजाब में बाढ़ आई थी, तब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तमिलनाडु में राजनीतिक प्रचार कर रहे थे। केंद्र सरकार और सभी मंत्री मिलकर राहत कार्यों में लगे हुए हैं। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ भी पूरे दिन पंजाब के दौरे पर रहे।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img