उत्तर प्रदेश, नोएडा: कासना से एच्छर तक एसटीपी के शोधित पानी से हो सकेगी सिंचाई

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा में भूजल बचाने के लिए सीईओ एनजी रवि कुमार की पहल पर प्राधिकरण ने एक और परियोजना को मूर्त रूप दे दिया है। एसीईओ प्रेरणा सिंह की देखरेख में जल- सीवर विभाग ने कासना एसटीपी से एच्छर तक ट्रीटेड वॉटर डिस्ट्रीब्यूशन लाइन डाल दिया है। करीब 12 किलोमीटर लंबी इस डिस्ट्रीब्यूशन लाइन चालू होने से आसपास के पार्कों और ग्रीन बेल्ट की सिंचाई तथा औद्योगिक उत्पादनों के लिए पानी की जरूरत एसपी के ट्रीटेड वॉटर से पूरी हो सकेगी।

वरिष्ठ प्रबंधक जल राजेश कुमार ने बताया कि अभी तक कासना से लेकर एच्छर तक पार्कों और ग्रीन बेल्ट की सिंचाई के लिए भूजल का इस्तेमाल करना पड़ रहा था। इस लाइन के चालू होने से सिंचाई की जरूरत पूरी हो जाएगी। इसी लाइन से पार्कों और ग्रीन बेल्ट में सिंचाई के लिए पानी का कनेक्शन कर दिया जाएगा। साथ ही आसपास (ईकोटेक- 1 एक्सटेंशन) के उद्योगों को औद्योगिक उत्पादनों के लिए पानी की जरूरत भी इसी ट्रीटेड वाटर से आसानी से पूरी हो सकेगी। उद्योगों की डिमांड पर छोटी लाइन डालकर कनेक्शन कर दिया जाएगा। इससे भूजल की बचत होगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img