New Delhi : फिजिकल एक्सरसाइड इक्विपमेंट पर भी जीएसटी 18 से 5 प्रतिशत की जाए: डॉ. दिनेश कपूर

New Delhi : ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ जिम सेंटर्स ऐंड फिटनेस इक्विपमेंट ट्रेडर्स के नेशनल प्रेजिडेंट डॉ. दिनेश कपूर ने हाल ही में जीएसटी की दरों में जिस तरह कमी लाई गई है, उसका स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने जिम मेंबरशिप पर GST को 12% से घटाकर 5% करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया। यह कदम फिटनेस उद्योग और देशवासियों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत सराहनीय है।

फेडरेशन प्रधानमंत्री जी से निवेदन करता है कि Physical Exercise Equipments पर वर्तमान 18% GST को भी घटाकर 5% किया जाए। उच्च कर दर मध्यमवर्गीय समाज को आवश्यक फिटनेस उपकरणों तक पहुँच से वंचित कर रही है।

यह भी स्पष्ट करना आवश्यक है कि फिटनेस इक्विपमेंट सिर्फ़ ट्रेडमिल तक सीमित नहीं है। इसमें डम्बल्स, वेट प्लेट्स, वेट लिफ्टिंग प्लेटफ़ॉर्म, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग मशीनें और अन्य आवश्यक उपकरण शामिल हैं। इन उपकरणों के बिना कोई भी खिलाड़ी या फिटनेस प्रेमी अपनी शक्ति और प्रदर्शन को विकसित नहीं कर सकता।

टैक्स में कमी से अधिक लोग फिटनेस अपनाएंगे और Fit India Movement को नई गति मिलेगी। यह पहल स्वस्थ भारत के निर्माण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम होगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img