उत्तर प्रदेश : हापुड़ में हादसा, बाइक और कार की भिड़ंत में युवक की मौत, नए हाईवे पर हुआ हादसा

Hapur News : थाना सिंभावली क्षेत्र के एनएच-9 पर सिंभावली नए बाईपास फ्लाईओवर पर कार की चपेट में आकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत में पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

क्या है पूरा मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की तड़के सिंभावली नए बाईपास फ्लाईओवर पर कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। इस दौरान बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिंभावली पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक सवार घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिखैड़ा में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस ने हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई।

परिजनों को दी घटना की सूचना

गढ़ सर्किल के सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मृतक की शिनाख्त ग्राम खुतैली थाना बहेरी, जनपद खीरी (मध्यप्रदेश) निवासी 38 वर्षीय मोहम्मद मुश्ताक के रूप में हुई है। बाइक सवार गढ़ की ओर से हापुड़ की ओर जा रहा था कि तभी यह हादसा हो गया। मृतक के परिजन को हादसे की सूचना दी है। उनके बारे में अन्य जानकारी मिल सकेगी।

तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई

सीओ का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि कार सवार सभी लोग पीलीभीत के रहने वाले हैं जो खाटू श्याम से टनकपुर जा रहे थे। मामले में तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img