Delhi Crime: कल्याणपुरी इलाके में घर के बाहर 3 राउंड फायरिंग, पुलिस ने टॉय गन बता नहीं किया दर्ज मामला

कल्याणपुरी इलाके में घर के बाहर 3 राउंड फायरिंग, पुलिस ने टॉय गन बता नहीं किया दर्ज मामला

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के थाना कल्याणपुरी के अंतर्गत रात तकरीबन रात 10:00 बजे के आसपास तीन बदमाश आते हैं और गली में फायरिंग करते हुए गन लहराते हुए निकल जाते हैं जब पीड़ित परिवार ठाणे पहुंचता है तो पुलिस मामला रफा दफा करने के लिए पीड़ित परिवार पर दबाव बनाती है। पुलिस पीड़ित परिवार को यह बताती है कि हमारी छानबीन के बाद उन लोगों के हाथ में टॉय गन थी यानी की खिलौना था असली बंदूक नहीं थी। पुलिस मामले को रफा दफा करने में लगी सीसीटीवी में फायरिंग करते कैद हुए बदमाश बावजूद इसके पीड़ित परिवार को टॉय गन कहकर पीड़ित परिवार को थाने से बाहर कर दिया गया। पीड़ित परिवार ने डीसीपी ईस्ट दिल्ली को दी लिखित शिकायत कहा भाई की मामूली कहासुनी के बाद धमकाने के लिए इलाके के ही पवन बिरयानी गैंग अंकुश और सुनील ने दिया वारदात को अंजाम।

पीड़िता ने डीसीपी ईस्ट को दी लिखित शिकायत जान की रक्षा करते हुए न्याय की मांग की पीड़ित परिवार का यह भी कहना है कि पुलिस हमेशा रक्षा के लिए होती है लेकिन यहां देखें तो पुलिस गुंडे बदमाशों की रक्षा कर रही है उन्हें बचा रही है और क्राइम करने का बढ़ावा दे रही है अब देखना यह होगा की असली को नकली बंदूक बताने वाली पुलिस आगे की क्या कार्रवाई करती है क्योंकि अब यह मामला पूर्वी दिल्ली की DCP अपूर्वा गुप्ता के संज्ञान में भी आ गया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img