बीएससी की छात्रा को वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर ठगा

अमर सैनी

नोएडा। साइबर अपराधियों ने दादरी कस्बे में रहने वाली बीएससी की छात्रा को वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर ठग लिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक कस्बे में रहने वाली छात्रा निकिता की शिकायत पर साइबर ठगी का केस दर्ज किया गया है।

छात्रा ने पुलिस को बताया कि करीब बीस दिन पहले उसके मोबाइल पर वर्क फ्रॉम होम के लिए मैसेज और लिंक आया। जैसे ही उसने लिंक पर क्लिक किया, वह साइबर ठगी के जाल में फंस गई। साइबर ठगी ने उसे एक टास्क दिया। छात्रा टास्क पूरा करती रही और आरोपी उसे फंसाता रहा। इसी बीच साइबर ठगी ने छात्रा और उसकी मां के बैंक खाते से पांच लाख बीस हजार रुपये अपने विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद साइबर ठगी ने फोन काट दिया। छात्रा को ठगी का पता तब चला जब उसके बैंक खाते से पैसे कटने का मैसेज आया। छात्रा ने यह बात अपने परिजनों को बताई और पुलिस से संपर्क किया। अब पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img