Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलVaranasi : ‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानTrain Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद

होली के अवसर पर पूरे प्रदेश में होगी निर्बाध विद्युत आपूर्ति

निर्धारित शेड्यूल के अनुरूप सुनिश्चित की जा रही आपूर्ति
निर्धारित शेड्यूल के अनुरूप सुनिश्चित की जा रही आपूर्ति

लखनऊ ,23 मार्च। रंगों के त्योहार होली पर प्रदेशवासियों को उच्च कोटि की निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जाएगी। सीएम योगी की मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन (यूपीपीसीएल) के अध्यक्ष डॉक्टर आशीष गोयल ने पांचों डिस्कॉम को कटौती मुक्त और ट्रिपिंग विहीन विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान प्रदेश में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की जाएगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले सरकार दशहरे, नवरात्र और दीपावली के साथ ही अयोध्या में श्री रामलला विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रदेश के सभी 75 जनपदों के ग्रामीण क्षेत्रों, नगर पंचायत मुख्यालयों, तहसील मुख्यालयों और जनपद मुख्यालयों में बिना कटौती 24 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कर रिकॉर्ड बना चुकी है।

अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने का निर्देश
अध्यक्ष डॉ आशीष कुमार गोयल ने बताया कि होली के पर्व के महत्व को देखते हुए प्रदेश को प्रकाश युक्त रखने का निर्णय लिया गया है। इससे आमजन के साथ ही व्यवसाय को भी लाभ होगा। अध्यक्ष ने बताया है कि पर्व के दौरान पूरे प्रदेश भर में सभी क्षेत्रों को 24 घंटे कटौती मुक्त विद्युत प्राप्त होगी। अध्यक्ष ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस संदर्भ में पूरी तरह सावधानी बरतें और सबको अनवरत विद्युत प्राप्त हो इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं। उन्होंने बताया कि वितरण में लगे अधिकारियों को त्योहार पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए कहा गया है। डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों, मुख्य अभियंताओं सहित विद्युत निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि होली के बाद भी प्रदेश में निर्धारित शिड्यूल के अनुरूप विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

निर्धारित शेड्यूल के अनुरूप सुनिश्चित की जा रही आपूर्ति
मालूम हो की प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों में जहां 18 घंटे आपूर्ति निर्धारित की गई है तो वहीं नगर पंचायत मुख्यालयों के लिए 21.30 घंटे, तहसील मुख्यालयों के लिए 21.30 घंटे और जनपद मुख्यालयों के लिए 24 घंटे आपूर्ति निर्धारित की गई है। वहीं बुंदेलखंड के सभी 7 जनपदों के ग्रामीण क्षेत्रों में 20 घंटे विद्युत आपूर्ति निर्धारित की गई है। इन सभी क्षेत्रों में निर्धारित शेड्यूल के अनुरूप विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। हालांकि, त्योहारों के अवसर पर यूपीपीसीएल सभी क्षेत्रों में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति मुहैया कराने में जुट गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *