Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में पीईटी परीक्षा का आगाज, डीएम-एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजाHimachal Scouts Battalion: मुख्यमंत्री सुक्खू ने केंद्र से की हिमाचल स्काउट्स की समर्पित बटालियन बनाने की मांगHimachal Tourism Investment: अगले पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये तक निवेश करेगी सुक्खू सरकारHapur News : हापुड़ में पशु चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात बदमाश धरे, चोरी की सात भैंस बरामदMathura : गिरिराज परिक्रमा की स्वर लहरियों से गूंजा गोवर्धन, संघ के शताब्दी वर्ष का हुआ संगीतमय समापनNew Delhi : ब्रिक्स संसदीय फोरम के दौरान ओम बिरला और रूसी संसद के अध्यक्ष वोलोदिन के बीच द्विपक्षीय वार्ताNew Delhi : 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम से पहले नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठकें, आज ओम बिरला करेंगे विदेशी प्रतिनिधिमंडलों से वार्ताHapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपील

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल को दिया बड़ा झटका

 

 

चंडीगढ़, 27 अप्रैल(कोमल रमोला )

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिरोमणि अकाली दल बादल को बड़ा झटका दिया है। शनिवार को बीजेपी ओबीसी मोर्चा के सचिव कुलदीप सिंह शैंटी और अकाली दल के एससी विंग दोआबा के महासचिव गुरदर्शन लाल अपनी पुरानी पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

दोनों नेताओं को आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल कराया और उनका आप परिवार में स्वागत किया। इस मौके पर आप के जालंधर से उम्मीदवार पवन कुमार टीनू और की वरिष्ठ महिला नेता राजविंदर कौर थियाड़ा मौजूद थी।

दोआबा के साथ साथ माझा क्षेत्र में भी आज आम आदमी पार्टी को एक बड़ी मजबूती मिली। गुरदासपुर हल्के के प्रभावशाली युवा नेता और एनएसयूआई के पंजाब उपाध्यक्ष राहुल शर्मा भी आप में शामिल हो गए। गुरदासपुर हलके के युवाओं के बीच राहुल शर्मा काफी लोकप्रिय हैं।

राहुल शर्मा को भी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी पंजाब के महासचिव जगरुप सिंह सेखवां की मौजूदगी में पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया। राहुल शर्मा का कांग्रेस पार्टी छोड़ना कांग्रेस के लिए गुरदासपुर में एक बड़ा झटका है।

सभी नेताओं को पार्टी में शामिल कराने के बाद अपने बयान में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आप सरकार के पिछले दो सालों के कार्यों से प्रभावित होकर पंजाब के हर वर्ग के लोग लगातार आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं और पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में पार्टी 13-0 से जीत दर्ज करके इतिहास रचेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *