मां-बहन को छेड़ने से रोका, तो मनचलों ने 10वीं क्लास के छात्र को मार दी गोली

छात्र की पहचान लोकेश के रूप में हुई है जिसका पलवल में एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है. गोली सीधे लोकेश के सीधे हाथ में लगी और वह खून से लथपथ हो गया.

हरियाणा के पलवल में एक 10वीं कक्षा के छात्र को उस वक्त गोली मार दी गई, जब उसने अपनी मां-बहन से छेड़छाड़ कर रहे तीन मनचलों को रोकने की कोशिश की. पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार को हुई. छात्र की पहचान लोकेश के रूप में हुई है जिसका पलवल में एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है.

पुलिस के मुताबिक, जब लोकेश अपनी मां और बहन के साथ गुरुवार को घर जा रहा था उनका सामना सड़क पर बाइक पर जा रहे तीन मनचलों से हुआ. इसके बाद एक शख्स उनके साथ छेड़छाड़ करने लगा, तभी लोकेश ने उन्हें रोकने की कोशिश. इस वजह से उनके बीच हाथापाई हो गई और तीनों में से एक ने बंदूक निकाली और घटनास्थल से भागने से पहले लोकेश को गोली मार दी.

गोली सीधे लोकेश के सीधे हाथ में लगी और वह खून से लथपथ हो गया. लोकेश की मां और बहन उसे जल्द से जल्द अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज किया जा रहा है.

जैसे की इस घटना की जानकारी लोकेश के अंकल को हुई तो उन्होंने पुलिस को फोन किया और केस दर्ज कराया. इसके बाद अब पुलिस तीनों मनचलों की तलाश में लग गई है. पुलिस के मुताबिक लोकेश को गोली मारने वाले शख्स की पहचान बड़हरा के कोकन के रूप में हुई है.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img