Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi Crime: दिल्ली में गाली देने का विरोध करने पर युवक की चाकू से गोदकर हत्या

दिल्ली में गाली देने का विरोध करने पर युवक की चाकू से गोदकर हत्या

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के थाना गाजीपुर इलाके मयूर विहार फेस 3 में बीती रात गाली गलौज का विरोध करने पर पिता-पुत्र ने पड़ोसी युवक के सीने में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पड़ोसी का भाई उसे बचाने के लिए आया तो आरोपितों ने उसके हाथों व सीने पर चाकू से वार कर दिए। डीसीपी अपूर्व गुप्ता ने बताया कि 9 जुलाई की रात को थाना गाजीपुर में पीसीआर कॉल प्राप्त हुई जिसमें पड़ोस के झगड़े में 2-3 लोगों को चाकू घोंपने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विक्की सोनी व इसके भाई रिकी सोनी को एलबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डाक्टरों ने विक्की को मृत घोषित कर दिया। जबकि रिक्की का इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। गाजीपुर थाना ने हत्या, हत्या के प्रयास की धारा में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपित प्रदीप व इसके बेटे सारांश को गिरफ्तार कर लिया है।

विक्की सोनी अपने परिवार के साथ जीडी कालोनी में किराये पर रहते थे। परिवार में पत्नी मोनिका, तीन छोटे बच्चे हैं। छोटा भाई रिकी व इसके पत्नी भी उनके साथ घर में रहते हैं। विकी साप्ताहिक बाजार में मोबाइल के कवर बेचते थे। मृतक विकी के साले सत्यम ने बताया कि वह एक सप्ताह पहले ही घूमने के लिए अपनी दीदी के घर आया था। मंगलवार रात को परिवार घर में खाना खा रहा था। तभी दूसरी मंजिल पर रहने वाला किरायेदार जोर-जोर से गालियां देने लगा। उसका बड़ा जीजा खाना छोड़कर दूसरी मंजिल पर गया और गाली गलौज का विरोध किया। इससे आरोपित भड़क गए और उसे पीटने लगे। शोर होने पर रिकी भी ऊपर चला गया, भाई को पीटने से बचाने लगा। इस दौरान सारांश ने चाकू निकालकर विकी के सीने में घोंप दिया। जब उसके छोटे भाई ने बचाने की कोशिश की तो उसपर भी चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया। उधर थाना गाजीपुर ने विवेक की शव को क़ब्ज़े मैं लेकर पास के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पोस्टमटम के लिए भेज दिया गया फ़िलहाल मृतक के घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।उनको अभी विश्वास नहीं हो रहा है कि उनका बेटा की हत्या हो गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *