CM Rekha Receives Death Threat: दिल्ली की मेयर रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी
रिपोर्ट: रवि डालमिया
दिल्ली की महापौर रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। यह धमकी देर रात गाजियाबाद पुलिस कंट्रोल रूम में एक PCR कॉल के जरिए दी गई। कॉल करने वाले ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह दिल्ली की मेयर को जान से मार देगा। यह कॉल रात लगभग 11 बजे की गई थी। गाजियाबाद पुलिस ने तुरंत इस गंभीर सूचना को दिल्ली पुलिस के साथ साझा किया, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। कॉल करने वाले का मोबाइल फिलहाल बंद आ रहा है और उसकी पहचान और लोकेशन का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और विभिन्न तकनीकी माध्यमों से कॉलर की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही मेयर रेखा गुप्ता की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पूरे मामले की जांच दिल्ली पुलिस द्वारा गंभीरता से की जा रही है। फिलहाल धमकी की मंशा, कॉल की सत्यता और इसके पीछे की साजिश का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे


