उत्तर प्रदेशराज्य

Noida Crime: नोएडा में लूट और जानलेवा हमला करने वाले गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार

Noida Crime: नोएडा में लूट और जानलेवा हमला करने वाले गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में थाना फेस 2 पुलिस ने एक लूट और जानलेवा हमला करने वाले गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गैंग ने निजी कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी (VP) को अपहरण कर लूट की योजना बनाई थी। घटना में कंपनी के जूनियर मैनेजर और उसके साथी भी शामिल थे।

जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने पहले सीनियर अधिकारी की गाड़ी को रोकवाया और उसके बाद मारपीट कर उन्हें गाड़ी में डाल दिया। इसके बाद उन्होंने अधिकारी के खाते से 50 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। इसके अलावा, ढाई लाख रुपये नकद लूटे और 10 हजार रुपये क्रेडिट कार्ड से स्वाइप करा लिए। आरोपियों ने घटना के दौरान पीड़ित के साथ काफी देर तक मारपीट भी की।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की और महज 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी और हनी बेसला को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच में पता चला कि इस घटना को कुल पांच लोगों ने मिलकर अंजाम दिया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ लूट, अपहरण और जानलेवा हमले के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button