सपा नेता बोले- खाकी की लापरवाही से बदमाशों को मिला समय और कर दी कुणाल की हत्या

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में 15 साल के कुणाल शर्मा की अपहरण के बाद हत्या का मामला गरमाया हुआ है। लोग नोएडा पुलिस को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी के अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट श्याम सिंह भाटी का भी बयान आया है। उन्होंने इस घटना को लेकर ग्रेटर नोएडा पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अगर ग्रेटर नोएडा पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए सही समय पर फैसला लिया होता तो यह घटना नहीं होती और कुणाल की जान बच जाती।
उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने अपराधियों को ढूंढने के बजाय कुणाल के परिवार के सदस्यों को उठाकर थाने ले आई और उनकी पिटाई की, जिससे अपराधियों को घटना को अंजाम देने और कुणाल की हत्या करने का समय मिल गया। उन्होंने उसके शव को बुलंदशहर के एक महल में फेंक दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। जिस तरह बिलासपुर में वैभव सिंघल हत्याकांड में पुलिस ने लापरवाही बरती, उसी तरह कुणाल के मामले में भी पुलिस ने बड़ी लापरवाही बरती है। श्याम सिंह भाटी ने पुलिस की इस लापरवाही भरी हरकत की कड़ी निंदा की है और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस मामले में दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। जब दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होगी तो तभी अपराध रूकेगा।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img