Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

Noida Pregnant Woman Assault: अरावली अपार्टमेंट में बच्चों के विवाद में गर्भवती महिला से मारपीट, दांतों से काटने का आरोप

Noida Pregnant Woman Assault: अरावली अपार्टमेंट में बच्चों के विवाद में गर्भवती महिला से मारपीट, दांतों से काटने का आरोप

नोएडा के सेक्टर-52 स्थित अरावली अपार्टमेंट में बच्चों के बीच हुए विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब पड़ोसियों पर एक गर्भवती महिला के साथ मारपीट करने का आरोप लगा। पीड़िता का आरोप है कि उसे पकड़कर पीटा गया और दांतों से काट लिया गया। बताया गया है कि पीड़िता की डिलीवरी इसी माह होनी है। घटना के बाद महिला ने अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है।

अरावली अपार्टमेंट निवासी अनामिका ने सेक्टर-24 थाने में दी गई शिकायत में बताया कि तीन नवंबर की शाम करीब पांच बजे उनका बेटा घर के बाहर खेल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले तिवारी परिवार का तीन वर्षीय बच्चा रुद्र उनके बेटे को पत्थर मारने लगा। इस पर उन्होंने बच्चे के परिजनों से इसकी शिकायत की।

शिकायत के अनुसार इससे नाराज होकर ज्योति तिवारी, उनकी देवरानी और बबलू तिवारी उनके पास पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि ज्योति तिवारी और उनकी देवरानी ने उन्हें पकड़ लिया और ज्योति ने उन्हें दांतों से काट लिया। पीड़िता के मुताबिक उनके शरीर पर चोट के निशान अभी भी मौजूद हैं। आरोप है कि बबलू तिवारी ने उन्हें सबक सिखाने की धमकी भी दी।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में तिवारी परिवार से जान-माल का खतरा बताते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने ज्योति तिवारी और बबलू तिवारी को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि फुटेज से मारपीट के संबंध में अहम साक्ष्य मिले हैं। मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें