राज्यउत्तर प्रदेश

Greater Noida Plantation: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत ईकोटेक-थ्री में हुआ पौधरोपण

Greater Noida Plantation: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत ईकोटेक-थ्री में हुआ पौधरोपण

नोएडा। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में औद्योगिक क्षेत्र ईकोटेक-थ्री में व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सड़क किनारे पीपल, नीम और अमलतास सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी सुरभि श्रीवास्तव के साथ पौधरोपण किया। उनके साथ एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस, एसीईओ सुमित यादव, ओएसडी अर्चना द्विवेदी, डीजीएम उद्यान एस.के. जैन, वरिष्ठ प्रबंधक अजीत भाई पटेल तथा अन्य अधिकारियों ने भी पौधे लगाए।

एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए इस अभियान से जुड़ने और कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम में इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित उपाध्याय, उपाध्यक्ष डॉ. खुशबू सिंह, सुनील दत्त, राकेश अग्रवाल, नरेश चौहान, एस.के. शर्मा, सुधीर त्यागी तथा अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button