उत्तर प्रदेशराज्य

Noida: नोएडा सेक्टर-107 की हाई-राइज सोसायटी में 22वीं मंजिल से गिरकर कंपनी डायरेक्टर की मौत, इलाके में सनसनी

Noida: नोएडा सेक्टर-107 की हाई-राइज सोसायटी में 22वीं मंजिल से गिरकर कंपनी डायरेक्टर की मौत, इलाके में सनसनी

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के सेक्टर-107 स्थित एक हाई-राइज सोसायटी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कंपनी डायरेक्टर ने 22वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। यह मामला Prateek Edifice Society का है, जहां कंपनी डायरेक्टर सज्जल मेहरोत्रा ने कथित तौर पर यह खौफनाक कदम उठाया। घटना के तुरंत बाद गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। प्रारंभिक जांच में मानसिक अवसाद (डिप्रेशन) की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की गहनता से जांच कर रही है। घटना के बाद सोसायटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। इस दर्दनाक घटना से परिवार में भी मातम पसरा हुआ है और अचानक हुई मौत से सभी सदमे में हैं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर हाई-राइज सोसायटी में सुरक्षा व्यवस्था और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Encounter Greater Noida: दादरी में पुलिस मुठभेड़, लूट का वांछित आरोपी शाकिर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

 

Related Articles

Back to top button