राज्यउत्तर प्रदेश

Greater Noida News: चंद्रशेखर आजाद पर सोशल मीडिया टिप्पणी के मामले में युवक गिरफ्तार

Greater Noida News: चंद्रशेखर आजाद पर सोशल मीडिया टिप्पणी के मामले में युवक गिरफ्तार

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष सुनील भगवाना ने दनकौर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि एक युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भावनाएं आहत हुई हैं।

पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सुनील भगवाना ने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास हैं और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस ने नागरिकों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने तथा किसी भी व्यक्ति या समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री साझा करने से बचने की अपील की है। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button