Uttar Pradesh : हापुड़ में गंगानगरी में दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, तीन घायल, मारपीट का वीडियो वायरल

Hapur : जनपद हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के ब्रजघाट स्थित गंगानगरी क्षेत्र में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वायरल वीडियो के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते विवाद को शांत नहीं कराया जाता तो मामला और गंभीर हो सकता था। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर भी पुलिस घटना की जांच कर रही है।

मारपीट में घायल हुए तीन लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई है।

मोहल्ला वासियों के अनुसार किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर दोनों ओर से लोग एकत्र हो गए और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। वायरल वीडियो में कई लोग लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के दौरान मौके पर भगदड़ मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव का प्रयास किया।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img