राज्यउत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में सनसनीखेज मामला, शव की जगह पुतले का अंतिम संस्कार करने पहुंचे दो युवक, दो हिरासत में

Hapur News : हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट में गुरुवार दोपहर एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। दो युवक एक कार में शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे। घाट पर उन्होंने लकड़ियां सजाकर चिता तैयार की और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू ही करने वाले थे कि मौके पर मौजूद एक व्यक्ति को कुछ शक हुआ। शक के बाद कुछ लोगों ने कफ़न हटाया तो चिता में शव की जगह प्लास्टिक का पुतला था। यह दृश्य देखकर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए।

दरअसल, ब्रजघाट में एंट्री करने वाले नितिन ने बताया कि उन्होंने यह सब होता देख पुलिस को मामले की जानकारी दी। उसी समय दूसरे अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे ग्रामीणों ने भी यह नज़ारा देखा और दोनों युवकों को पकड़ लिया। कुछ ही देर में वाहन पुलिस भी मौके पर पहुँच गई और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला किसी बड़ी धोखाधड़ी या आपराधिक साजिश की ओर इशारा कर रहा है।

चर्चा यह भी है कि किसी जीवित व्यक्ति को मृत दिखाकर बीमे की राशि हड़पने, किसी अपराधी को मृत दर्शाकर कानून से बचाने, या किसी बड़े क्राइम प्लान के तहत यह पुतला चिता पर रखकर जलाने की तैयारी की जा रही थी। फिलहाल पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players