उत्तर प्रदेश : हापुड़ में धमकी भरा पत्र मिलने से हड़कंप, इन्हें मिली जान से मारने की धमकी

Hapur News : उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के पिलखुवा में एक व्यवसायी को धमकी भरा पत्र मिलने से हड़कंप मच गया। आनंदा डेयरी के डायरेक्टर श्याम नारायण दुबे को एक धमकी भरा पत्र मिला है, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है।

कूरियर से आया था पत्र

पत्र कूरियर से 15 अगस्त की सुबह आया था और कंप्यूटर प्रिंट पर टाइप किया गया था। पत्र में श्याम नारायण दुबे को चेतावनी दी गई है कि यदि उन्होंने मेरठ में कदम रखा तो उनके जीवन की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। साथ ही यह भी लिखा गया है कि अगर पत्र पुलिस को देने की कोशिश की गई तो उन्हें घर तक नहीं छोड़ा जाएगा।

जमीन विवाद में मिली धमकी

आनंदा ग्रुप के अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2006 में मेरठ के सरधना तहसील के जेवरी गांव में 41.2 बीघा जमीन खरीदी थी। इस जमीन का मेरठ विकास प्राधिकरण से नक्शा पास कराकर चहारदीवारी भी कराई गई थी लेकिन कुछ भूमाफिया ने चहारदीवारी तोड़कर 19 मकानों का निर्माण करा दिया। इसी विवाद के चलते दुबे को धमकी भरा पत्र मिला है।

पुलिस ने शुरू की जांच

फिलहाल इस मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि धमकी भरा पत्र मिलने की सूचना पर जांच शुरू कर दी गई है। जो भी आरोपी सामने आएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img