उत्तर प्रदेश, नोएडा: रेडक्रॉस व जिला संयुक्त चिकित्सालय टीम द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन l

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा । रेडक्रॉस सोसाइटी गौतमबुद्धनगर एवं जिला संयुक्त चिकित्सालय टीम के संयुक्त तत्वावधान निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं जरूरतमंदों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था। इस अवसर पर पूर्व सांसद मीना सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने रेडक्रॉस टीम के प्रयासों की सराहना की एवं कहा कि “सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक ज़िम्मेदारी है।

शिविर में जिला चिकित्सालय टीम के डॉक्टरों एवं काईवी हेल्थ केयर द्वारा नि:शुल्क ब्लड प्रेशर, शुगर, बीएमआई, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान की व्यवस्था की गई।
रक्त दाताओं ने बढ़-चढ़ कर इस पुनीत कार्य में भागीदारी की।
रेडक्रॉस सचिव संजय त्रिपाठी ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।
कार्यक्रम में रेडक्रॉस, गौतमबुद्धनगर की ओर से श्पी.एस. जैन, शालिनी सिंह, गरिमा त्रिपाठी, सुप्रिया तिवारी, चक्रधर मिश्रा, पूजा गुप्ता, अखिलेश कटियार तथा आदित्य शर्मा आदि उपस्थित रहे।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img