उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा को नहीं गंगाजल मिलेगा, दीपावली तक गंगनहर की सफाई होगी

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। गंगनहर की सालाना सफाई को लेकर दशहरा से दीपावली तक मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली और नोएडा को गंगाजल की आपूर्ति बंद रहेगी। ऐसे में शहर में पेयजल संकट बढ़ सकता है। गंगनहर के एक्सईएन विकास त्यागी का कहना है कि हरिद्वार से ही गंगनहर में दो अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक गंगाजल की सप्लाई नहीं होगी। संबंधित विभागों को सूचना जारी की जा रही है। हर साल दशहरा से दीपावली के बीच गंगनहर की सफाई को लेकर वार्षिक बंदी की जाती है।

नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक आरपी सिंह का कहना है कि 10 रैनीवेल और करीब 300 ट्यूबवेल के जरिए पानी की सप्लाई की जाएगी। लोगों को पानी की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। नोएडा में 406 एमएलडी पानी की सप्लाई की जाती है। इसमें 240 एमएलडी गंगाजल की सप्लाई और बाकी रेनी वेल और बोरवेल से सप्लाई किया जाता है। गंगाजल की सप्लाई की बंद होने से अतिरिक्त जल की सप्लाई रैनीवेल और ट्यूबवेल से की जाएगी। प्राधिकरण का दावा है कि सप्लाई में कोई दिक्कत नहीं होगी। वहीं हाइराइज इमारतों में प्रेशर की दिक्कत हर साल होती है। सबसे ज्यादा दिक्कत हाइराइज के अलावा सेक्टर-12, 20 पुराने सेक्टर में होती है। यहां सप्लाई कम होती है तो प्राधिकरण यहां टैंकरों से पानी की सप्लाई करवाएगा।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img