उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा में भाइयों पर हमला,घर में घुसकर लाठी-तलवार से पीटा, 4 पर FIR दर्ज

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद खेड़ा में घर में घुसकर दो भाइयों पर हमला किया गया। कुछ लोगों ने लाठी-डंडों और तलवार से उन पर वार किया, जिससे वे घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ गुरुवार को केस दर्ज किया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, गांव मोहम्मदाबाद खेड़ा निवासी रवि भाटी ने बताया कि बुधवार रात वह अपने छोटे भाई गजेंद्र के घर पर बैठे थे। इसी दौरान गांव के वीरेंद्र और बिल्लू अपने दो अज्ञात साथियों के साथ लाठी-डंडे और तलवार लेकर वहां पहुंचे। उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी।

जब पीड़ितों ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। शोर सुनकर लोगों को मौके पर आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। दोनों घायल भाइयों को क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img